निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिकल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूप चित्र के साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है ?
IAS (Prelims), 2019
निम्नलिखित में से किस उभारदार मूर्तिकल्प (रिलीफ स्कल्प्चर) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूप चित्र के साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है ?
कर्नाटक के कलबुर्गी (गुलबर्गा) जिले में भीमा नदी के तट पर स्थित कंगनहल्ली (कनकनहल्ली) के बौद्ध महास्तूप परिसर के उत्खनन में अशोक का एक अत्यंत दुर्लभ उभारदार प्रस्तर रूप-चित्र (Relief Sculpture Portrait) प्राप्त हुआ है, जिस पर ब्राह्मी लिपि में स्पष्ट रूप से 'राण्यो असोको' (Ranyo Ashoka अर्थात् राजा अशोक) उत्कीर्ण है।