TestBaazi

निम्नलिखित में से किस वर्ष में लॉर्ड विलियम बेंटिक द्वारा प्रेस स्वतंत्रता प्रदान की गई?

MP PCS (Prelims), 2022
A
1832 ई.
B
1833 ई.
C
1834 ई.
D
1835 ई.
सही उत्तर: (d) 1835 ई.
विस्तृत व्याख्या

गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने समाचार-पत्रों के प्रति उदारवादी रुख अपनाया था। प्रेस को स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए इनके समय में एक विधेयक लाया गया था, परंतु इसके प्रावधानों को लागू कराने का श्रेय कार्यवाहक गवर्नर जनरल चार्ल्स मेटकॉफ (1835-36 ई.) को प्राप्त हुआ। अगस्त, 1835 में चार्ल्स मेटकॉफ के समय प्रेस एक्ट, 1835 पारित किया गया था। इस अधिनियम के अनुसार 15 सितंबर, 1835 से पहले के लाइसेंस / प्रतिबंध वाले नियम (1823, 1825, 1827 आदि) निरस्त किए गए। इसलिए चार्ल्स मेटकॉफ को समाचार पत्रों का मुक्तिदाता कहते हैं। अतः निकटतम उत्तर के रूप में विकल्प (d) का चयन किया जा सकता है।