निम्नलिखित में से किसे पेरिस की रॉयल एशियाटिक सोसाइटी की सदस्यता प्रदान की गई थी?
UPPCS (Mains), 2007
निम्नलिखित में से किसे पेरिस की रॉयल एशियाटिक सोसाइटी की सदस्यता प्रदान की गई थी?
पेरिस में 'एशियाटिक सोसाइटी' (फ्रांसीसी नाम- The Societe Asiatique) की स्थापना 1822 ई. में की गई थी, जिसे फ्रांस की एशियाटिक सोसाइटी भी कहा जाता है। इसका उद्देश्य एशियाई भाषाओं, संस्कृतियों और इतिहास के अध्ययन को बढ़ावा देना था। 1824 ई. में इस सोसाइटी ने राजाराम मोहन राय के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सोसाइटी की मानद सदस्यता के लिए चुना।
नोट- फ्रांस के पेरिस में स्थित इस 'एशियाटिक सोसाइटी' को 'पेरिस की रॉयल एशियाटिक सोसाइटी' के नाम से नहीं जाना जाता है। 'रॉयल एशियाटिक सोसाइटी' (पूरा नाम- रॉयल एशियाटिक सोसाइटी ग्रेट ब्रिटेन एंड आयरलैंड) की स्थापना लंदन में 1823 ई. में की गई थी, न कि पेरिस में।