निम्नलिखित में से किसने हूण शासक मिहिरकुल को पराजित किया था?
UPPCS (Prelims) - Special, 2008
निम्नलिखित में से किसने हूण शासक मिहिरकुल को पराजित किया था?
हूण शासक मिहिरकुल को मालवा के औलिकर वंशीय शासक यशोधर्मन (विष्णुवर्धन) ने लगभग 532 ईस्वी में निर्णायक रूप से पराजित किया था। यशोधर्मन के मंदसौर स्तंभ अभिलेख में गर्वोक्ति की गई है कि जिस मिहिरकुल का सिर कभी भगवान शिव के अतिरिक्त किसी के सामने नहीं झुका, उसने भी यशोधर्मन के चरणों में अपना मस्तक नवाया।