निम्नलिखित में से किसने कालिदास की प्रसिद्ध रचना 'शकुंतला' का पहली बार अंग्रेजी में अनुवाद किया था?
UP UDA/LDA (Mains), 2010
निम्नलिखित में से किसने कालिदास की प्रसिद्ध रचना 'शकुंतला' का पहली बार अंग्रेजी में अनुवाद किया था?
सर विलियम जोंस वॉरेन हेस्टिंग्स के समय कलकत्ता स्थित फोर्ट विलियम में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए। इनकी प्रेरणा पर 1784 ई. में कलकत्ता में एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना हुई एवं ये स्वयं इसके सभापति नियुक्त हुए। इस संस्था ने 'एशियाटिक रिसर्चेज' नामक पत्रिका के माध्यम से भारत के अतीत को प्रकाश में लाने का कार्य किया। इसी क्रम में इन्होंने 1789 ई. में कालिदास रचित 'अभिज्ञानशाकुंतलम्' का अंग्रेजी में अनुवाद किया एवं इसके कई संस्करण/पुनर्मुद्रण बाद के वर्षों में प्रकाशित हुए।