निम्नलिखित में से किसने महाराष्ट्र में 'प्रार्थना समाज' की स्थापना की थी?
UP UDA/LDA (Mains), 2010
निम्नलिखित में से किसने महाराष्ट्र में 'प्रार्थना समाज' की स्थापना की थी?
प्रार्थना समाज की स्थापना मार्च, 1867 में बंबई में आचार्य केशव चंद्र सेन की प्रेरणा से आत्माराम पांडुरंग द्वारा की गई थी। महादेव गोविंद रानाडे इस संस्था से बाद में जुड़े तथा इसके मुख्य संचालक बने। इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य जाति प्रथा का विरोध, स्त्री-पुरुष की विवाह की आयु में वृद्धि, विधवा विवाह एवं स्त्री शिक्षा को प्रोत्साहन देना था। रानाडे का सामाजिक सुधार आंदोलन 19वीं शताब्दी के अंत तक सफलतापूर्वक जारी रहा।