TestBaazi

निम्नलिखित में से किसने सोम प्रकाश नामक समाचार-पत्र शुरू किया?

IAS (Prelims), 2007
A
दयानंद सरस्वती
B
ईश्वर चंद्र विद्यासागर
C
राजा राममोहन राय
D
सुरेंद्र नाथ बनर्जी
सही उत्तर: (b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
विस्तृत व्याख्या

प्रमाणिक संदर्भों और स्रोतों के अनुसार 'सोम प्रकाश' नामक साप्ताहिक पत्रिका/समाचार-पत्र का प्रकाशन/प्रारंभ द्वारकानाथ विद्याभूषण ने नवंबर, 1858 में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रेरणा से किया था। इस पत्रिका/समाचार पत्र में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की भूमिका इसके योजनाकार और संपादकीय सलाहकार के रूप में थी न कि प्रारंभकर्ता के रूप में। जे. नटराजन की पुस्तक 'History of Indian Journalism' में इस बात का उल्लेख मिलता है कि 'सोम प्रकाश' का प्रारंभ ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने द्वारकानाथ विद्याभूषण के संपादकत्व में किया था। हालांकि अधिकांश विश्वसनीय स्रोतों में इसके प्रारंभ का श्रेय द्वारकानाथ विद्याभूषण को ही दिया जाता है। चूंकि इनका नाम विकल्प में नहीं है, अतः ईश्वर चंद्र विद्यासागर को सही विकल्प के रूप में चुना गया है।