TestBaazi

निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी?
1. 1813 का चार्टर एक्ट
2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
कूट :

IAS (Prelims), 2018
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
विस्तृत व्याख्या

ईस्ट इंडिया कंपनी ने ओरिएंटल शिक्षा की प्रचलित प्रणाली को हतोत्साहित किया तथा पश्चिमी शिक्षा और अंग्रेजी भाषा को बढ़ावा दिया। 1813 के चार्टर अधिनियम में भारत में शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये खर्च करने के प्रावधान को अपनाया गया। 1823 ई. में जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा के लिए एक लाख रुपये देने (Grant) की थी। समिति में 10 यूरोपीय सदस्य शामिल थे। लॉर्ड बेंटिक 1834 ई. में लॉर्ड मैकाले को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। भारतीय शिक्षा नीति में सुधार करने तथा 'प्राच्य पाश्चात्य विवाद' (Orientalist-Anglicist Controversy) को सुलझाने के लिए मैकाले ने अपना विवरण पत्र (Macaulay's minute) प्रस्तुत किया, जिसे 7 मार्च, 1835 को विलियम बेंटिक ने स्वीकार कर लिया तथा प्रस्ताव के अनुरूप उच्च शिक्षा में अंग्रेजी माध्यम को प्राथमिकता दी। भारत में आंग्ल (Anglicist) शिक्षा के समर्थकों का नेतृत्व मुनरो एवं एल्फिंस्टन, जबकि एच.टी. प्रिंसेप प्राच्य (Orientalist) शिक्षा के समर्थकों के नेतृत्वकर्ता थे।