निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
1. कलकत्ता यूनिटेरियन कमेटी
2. टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन
3. इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन
केशव चंद्र सेन का संबंध उपर्युक्त में से किसकी/किनकी स्थापना से है?
IAS (Prelims), 2016
सही उत्तर:
(b)
केवल 2 और 3
विस्तृत व्याख्या
केशव चंद्र सेन महान समाज सुधारक तथा राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। केशव चंद्र का जन्म 19 नवंबर, 1838 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। वे 1857 ई. में ब्रह्म समाज में सम्मिलित हुए। 24 जनवरी, 1868 को केशव चंद्र सेन ने एक नए उपासना गृह 'टेबरनेकल ऑफ न्यू डिस्पेंसेशन' की नींव रखी। 1870 ई. में केशव चंद्र सेन ने हिंदू पुनर्रचना के प्रवक्ता के रूप में इंग्लैंड की यात्रा की। 1870 ई. में इंग्लैंड से वापस लौटने पर केशव चंद्र सेन ने 29 अक्टूबर, 1870 को 'इंडियन रिफॉर्म एसोसिएशन' नामक संस्था का गठन किया। इसकी सदस्यता सभी जाति और धर्म के लोगों के लिए खुली थी। संस्था की ओर से 'सुलभ समाचार' नामक पत्र भी निकाला गया, जबकि 'कलकत्ता यूनिटेरियन कमेटी' का गठन 1823 ई. में राजा राममोहन राय, द्वारकानाथ टैगोर एवं विलियम एडम द्वारा किया गया था।