निम्नलिखित सुल्तानों में से कौन अन्न के ऊपर कर समाप्त करने के लिए जाना जाता है?
UP UDA/LDA (Prelims) - Special, 2010
निम्नलिखित सुल्तानों में से कौन अन्न के ऊपर कर समाप्त करने के लिए जाना जाता है?
जनहित, व्यापारिक सुगमता तथा कृषकों की समृद्धि के लिए अन्न (अनाज) के ऊपर से चुंगी एवं जकात (कर) समाप्त करने के लिए लोदी वंश के सुल्तान सिकंदर लोदी प्रसिद्ध हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी घोषणा की कि भूमि से मिलने वाले किसी भी गड़े हुए गुप्त खजाने (दफीना) में से राज्य कोई हिस्सा नहीं लेगा।