निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की?
IAS (Prelims), 2018
निम्नलिखित विदेशी यात्रियों में से किसने भारत के हीरों और हीरे की खदानों की विस्तृत रूप से चर्चा की?
17वीं शताब्दी के फ्रांसीसी रत्न-व्यापारी (जौहरी) एवं यात्री जॉन-बैप्टिस्ट टेवर्नियर (Jean-Baptiste Tavernier, 1605–1689 ई.) ने अपने यात्रा-वृत्तांत (ट्रैवल्स इन इंडिया) में भारत की प्रसिद्ध हीरे की खदानों (विशेषतः गोलकुंडा की कोल्लूर खान, रावलकोंडा व पन्ना) तथा भारत के बहुमूल्य हीरों की अत्यंत विस्तृत एवं तकनीकी चर्चा की है।