निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा सुमेलित नहीं है?
UPPCS (Prelims) - Special, 2008
निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा सुमेलित नहीं है?
मुंडा विद्रोह का प्रारंभ 1899-1900 ई. में रांची के दक्षिणी क्षेत्रों में हुआ था। इस विद्रोह का नेता बिरसा मुंडा था। संथाल विद्रोह 1855-56 ई. में प्रारंभ हुआ था। इस विद्रोह के नेता सीदो (सिद्धू) और कान्हू थे। अहोम विद्रोह 1828 ई. में प्रारंभ हुआ था। इसके नेता गोमधर कुंवर थे। ताना भगत आंदोलन का प्रारंभ उरांव आदिवासियों के मध्य वर्ष 1914 में छोटानागपुर में हुआ था। इस आंदोलन के नेतृत्वकर्ता जतरा भगत, बलराम भगत तथा देवमानिया भगत आदि थे।