पागलपंथी विद्रोह वस्तुतः एक विद्रोह था-
UPPCS (Prelims), 1999
पागलपंथी विद्रोह वस्तुतः एक विद्रोह था-
पागलपंथ एक अर्द्ध-धार्मिक संप्रदाय था। यह वस्तुतः गारों जनजाति से संबंधित विद्रोह था, जिसकी शुरुआत करम/करीमशाह द्वारा की गई थी। पागलपंथी विद्रोह का मुख्य केंद्र बंगाल का शेरपुर और मयमनसिंह (वर्तमान बांग्लादेश में स्थित) के क्षेत्र थे। करम शाह के पुत्र तथा उत्तराधिकारी टीटू (टीपू), धार्मिक तथा राजनैतिक उद्देश्यों से प्रेरित थे। उसने जमींदारों के द्वारा मुजारों (Tenants) पर किए गए अत्याचारों के विरुद्ध आंदोलन किया। 1825 ई. में टीटू ने शेरपुर पर अधिकार कर लिया तथा राजा बन बैठा। वह इतना शक्तिशाली हो गया कि स्वतंत्र सत्ता का प्रयोग करने लगा और प्रशासन को चलाने के लिए उसने एक न्यायाधीश, एक फौजदार और एक कलेक्टर नियुक्त किया।