ऐतिहासिक पानीपत का प्रथम युद्ध 21 अप्रैल, 1526 ई. को काबुल के तैमूरी शासक बाबर और दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी के मध्य हरियाणा के पानीपत मैदान में हुआ था। इस निर्णायक संग्राम में बाबर की अनुशासित सेना, तोपखाने और तुलुगमा रणनीति के सामने इब्राहिम लोदी की विशाल सेना पराजित हुई और इब्राहिम लोदी रणभूमि में ही वीरगति को प्राप्त हुआ।
महत्वपूर्ण तथ्य
- एकमात्र सुल्तान की रणभूमि में मृत्यु: दिल्ली सल्तनत के 320 वर्षों के इतिहास में इब्राहिम लोदी एकमात्र ऐसा सुल्तान था, जो युद्ध के मैदान में लड़ता हुआ मारा गया।
- मुगल सत्ता की औपचारिक घोषणा: पानीपत विजय के तुरंत बाद दिल्ली व आगरा पर मुगल अधिकार स्थापित हुआ और 27 अप्रैल, 1526 ई. को दिल्ली की जामा मस्जिद में बाबर के नाम का ‘खुत्बा’ पढ़ा गया, जिससे भारत में मुगल राजवंश का विधिवत सूत्रपात हुआ।
- कोहिनूर हीरा व ‘कलंदर’ उपाधि: आगरा विजय के बाद हुमायूं को ग्वालियर के दिवंगत राजा विक्रमाजीत के परिवार से विश्वप्रसिद्ध ‘कोहिनूर हीरा’ प्राप्त हुआ; वहीं काबुल के प्रत्येक निवासी को एक-एक शाहरुखी (चांदी का सिक्का) दान में देने से बाबर ‘कलंदर’ कहलाया।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- बाबर और राणा सांगा (a): इनके बीच 16 मार्च, 1527 ई. को खानवा का युद्ध लड़ा गया था।
- हेमू और मुगल (b): इनके मध्य 5 नवंबर, 1556 ई. को पानीपत का द्वितीय युद्ध (अकबर/बैरम खां बनाम हेमू) हुआ था।
- हुमायूं और शेर खान (c): इनके मध्य 1539 ई. में चौसा का युद्ध तथा 1540 ई. में कन्नौज/बिलग्राम का युद्ध लड़ा गया था।