पानीपत का तीसरा युद्ध कब लड़ा गया?
MP PCS (Prelims), 2013
पानीपत का तीसरा युद्ध कब लड़ा गया?
भारतीय इतिहास की निर्णायक एवं विनाशकारी लड़ाइयों में से एक पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी, 1761 (मकर संक्रांति का दिन) को हरियाणा के पानीपत मैदान में लड़ा गया था। इस युद्ध में दुर्रानी अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना ने पेशवा बालाजी बाजीराव द्वारा भेजी गई मराठा सेना को भीषण रूप से पराजित किया।