फारसी साप्ताहिक 'मिरातुल अखबार' को प्रकाशित करते थे-
राजा राममोहन राय ने अपने विचारों को प्रेस के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित किया। दिसंबर, 1821 में उन्होंने बांग्ला साप्ताहिक 'संवाद कौमुदी' अथवा 'प्रज्ञा का चांद' का प्रकाशन प्रारंभ किया। इसके एक वर्ष पश्चात इन्होंने फारसी भाषा में एक अन्य साप्ताहिक समाचार-पत्र 'मिरातुल अखबार' या 'खबरों का दर्पण' (Mirror of News) का प्रकाशन प्रारंभ किया। जॉन एडम जब कार्यवाहक गवर्नर जनरल था, तब (1823 ई. में) उसने भारतीय प्रेस पर लाइसेंस संबंधी प्रावधानों को और अधिक कठोर बना दिया। लाइसेंस के बिना प्रकाशन करने पर चार सौ रुपये जुर्माना या कारावास का दंड दिया जा सकता था। मजिस्ट्रेट को मुद्रणालय जब्त करने का भी अधिकार था। यह नियम मुख्य रूप से भारतीय भाषाओं तथा भारतीयों द्वारा संपादित एवं उनके स्वामित्व वाले पत्रों के लिए था। इसी कारण राजा राममोहन राय को साप्ताहिक समाचार-पत्र 'मिरातुल अखबार' का प्रकाशन बंद करना पड़ा था।