फरीद, जो बाद में शेरशाह सूरी बना, ने कहां से शिक्षा प्राप्त की थी?
RPSC RAS (Prelims), 2013
फरीद, जो बाद में शेरशाह सूरी बना, ने कहां से शिक्षा प्राप्त की थी?
फरीद (जो बाद में भारत का सुल्तान शेरशाह सूरी बना) ने अपनी उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध विद्या केंद्र जौनपुर से प्राप्त की थी। अपने पिता हसन खां से सौतेली मां के कटु व्यवहार के कारण हुए मतभेद के चलते 1494 ई. में 22 वर्ष की आयु में फरीद सासाराम छोड़कर जौनपुर चला गया, जो शर्की संस्कृति के प्रभाव के कारण उस युग में ‘शिराज-ए-हिंद’ के रूप में प्रसिद्ध था।