TestBaazi

पश्चिमी भारत के डी.के. कर्वे का नाम निम्नलिखित में से किस संदर्भ में आता है?

UPPCS (Prelims), 2016
A
सती प्रथा
B
बाल (शिशु) हत्या
C
स्त्री शिक्षा
D
विधवा पुनर्विवाह
E
उपर्युक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (e) उपर्युक्त में से एक से अधिक
विस्तृत व्याख्या

डी.के. कर्वे प्रसिद्ध समाज सुधारक थे। उन्होंने विधवा विवाह एवं महिला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने रानाडे के साथ विधवा पुनर्विवाह आंदोलन का संचालन किया और विधवाओं को शिक्षा देने के लिए 'हिंदू विडो होम एसोसिएशन' (अन्य नाम- अनाथ बालिका आश्रम) की स्थापना की। इस आश्रम का उद्देश्य विधवाओं को शिक्षिकाओं, परिचारिकाओं अथवा दाइयों के रूप में प्रशिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना था। इन्होंने वर्ष 1916 में पुणे में प्रथम महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की और आगे चलकर यह विश्वविद्यालय पुणे से मुम्बई स्थानांतरित कर दिया गया।