पटना में किस सिख गुरु का जन्म हुआ था?
BPSC (Prelims), 2015
पटना में किस सिख गुरु का जन्म हुआ था?
सिखों के दसवें एवं अंतिम मानवीय गुरु तथा खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह (बचपन का नाम गोविंद राय) का जन्म 22 दिसंबर 1666 ई. को बिहार की राजधानी पटना (पटना साहिब) में हुआ था। उनके पिता नवें गुरु तेग बहादुर उस समय पूर्वी भारत (असम व बंगाल) की धर्म-प्रचार यात्रा पर थे और माता का नाम माता गुजरी था।