TestBaazi

पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जाने वाला प्रथम भारतीय कौन था?

UPPCS (Prelims), 1997
A
बाल गंगाधर तिलक
B
दादाभाई नौरोजी
C
मोतीलाल घोष
D
सुरेंद्रनाथ बनर्जी
सही उत्तर: (d) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
विस्तृत व्याख्या

इतिहासकार धनंजय कीर की पुस्तक 'लोकमान्य तिलक-फादर ऑफ द इंडियन फ्रीडम स्ट्रगल' के अनुसार, बाल गंगाधर तिलक एवं गोपाल गणेश अगरकर को समाचार-पत्रों में पत्रकार के रूप में लेखन हेतु जुलाई, 1882 को बंबई (मुंबई) के डोंगरी जेल में चार-चार माह की सजा काटने हेतु निरुद्ध किया गया था। यह प्रथम अवसर है, जब पत्रकार के रूप में दायित्वों का निर्वहन करते हुए किसी भारतीय को जेल की सजा हुई थी। विपिन चंद्र एवं अन्य (मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, के.एन. पणिक्कर और सुचेता महाजन) ने अपनी पुस्तक 'इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस' के अंग्रेजी संस्करण में उद्धृत किया है कि श्री सुरेंद्र नाथ बनर्जी वह प्रथम भारतीय रहे, जिन्हें पत्रकार के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के कारण जेल की सजा हुई थी। लेकिन श्री बनर्जी को यह सजा अप्रैल, 1883 को द बंगाली समाचार-पत्र में प्रकाशित अपने संपादकीय लेख के लिए हुई थी। इस प्रकार तिथि के आधार पर प्रथम सजायाफ्ता बाल गंगाधर तिलक एवं गोपाल गणेश अगरकर होंगे।
नोट- भारत सरकार का पत्र सूचना कार्यालय, संस्कृति मंत्रालय और प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चंद्र ने सुरेन्द्रनाथ बनर्जी को ही पत्रकारिता के कारण जेल जाने वाला प्रथम भारतीय माना है।