राधास्वामी सत्संग के संस्थापक कौन थे ?
UPPCS (Prelims), 2002
राधास्वामी सत्संग के संस्थापक कौन थे ?
राधास्वामी सत्संग आंदोलन की स्थापना 1861 ई. में आगरा के एक महाजन या बैंकर शिवदयाल साहब/शिव दयाल सिंह (स्वामी जी महाराज) ने की। कुछ पुस्तकों में शिवदयाल साहब का मूल नाम तुलसी राम भी मिलता है। राधास्वामी मत को मानने वाले लोग एक ही परमेश्वर, गुरु की महत्ता, संतों का साथ (सत्संग) तथा साधारण सामाजिक जीवन में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि आध्यात्मिक उन्नति के लिए गृहस्थ जीवन का त्याग आवश्यक नहीं है। इस पंथ ने पारंपरिक मंदिर पूजा, मूर्तिपूजा और तीर्थयात्रा का खंडन किया, पर इसने अपने सत्संग स्थलों, समाधि स्थलों को महत्व दिया तथा धर्म और दान के कार्य, सेवा और प्रार्थना की भावना इसके आवश्यक कर्तव्य थे।