राजा राम मोहन राय के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. उनमें प्राच्य विश्व के पारंपरिक दार्शनिक सिद्धांतों के प्रति अत्यंत अनुराग और समादर था।
II. उनकी कामना थी कि उनके देशवासी तर्कसंगत और वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा सभी पुरुषों और महिलाओं की मानवीय गरिमा और सामाजिक समता के सिद्धांत को मानें।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
IAS (Prelims), 2025
सही उत्तर:
(c)
I और II दोनों
विस्तृत व्याख्या
शोध पत्र, International Journal of Humanities, Art and Social Studies एवं अन्य पाठ्य सामग्रियों में राजा राम मोहन राय के बारे में स्पष्ट रूप से प्रकाशित है कि वे पारंपरिक (पूर्वी/भारतीय) दार्शनिक परंपराओं के प्रति आदर और लगाव रखते थे। अतः कथन I सही है। इसी प्रकार पाठ्य सामग्रियों अन्य शोध-पत्रों में स्पष्ट उल्लेख है कि वे वैज्ञानिक तर्कसंगत सोच, मानवीय गरिमा और स्त्री-पुरुष सभी के लिए सामाजिक समानता को बढ़ावा देना चाहते थे। इसलिए कथन II भी सही है।