रामानुजाचार्य किससे संबंधित है?
UPPCS (Prelims), 1991
रामानुजाचार्य किससे संबंधित है?
दक्षिण भारत के महान वैष्णव दार्शनिक एवं सगुण भक्ति आंदोलन के प्राचीनतम आचार्यों में से एक रामानुजाचार्य (1017-1137 ई.) का संबंध विशिष्टाद्वैतवाद (Vishishtadvaita) दर्शन से है। उनका यह सिद्धांत आदि शंकराचार्य के ‘अद्वैतवाद’ (जो जगत को माया व जीव-ब्रह्म को पूर्णतः एक मानता है) के प्रतिउत्तर में प्रतिपादित किया गया था।