‘रामचंद्रिका’ किसकी प्रसिद्ध रचना है?
MP PCS (Prelims), 2023
‘रामचंद्रिका’ किसकी प्रसिद्ध रचना है?
प्रसिद्ध हिंदी महाकाव्य रामचंद्रिका की रचना रीतिकालीन आचार्य केशवदास द्वारा 1601 ई. में ब्रजभाषा में की गई थी। यह कृति रामकथा पर आधारित है, किंतु इसमें भक्ति के स्थान पर दरबारी वैभव, संवाद-कौशल और विविध छंद-शास्त्र का अद्वितीय चमत्कार दिखाई देता है।