TestBaazi

साम्राज्ञी विक्टोरिया ने 1858 की घोषणा में भारतीयों को बहुत सी चीजें दिए जाने का आश्वासन दिया था। निम्न आश्वासनों में से कौन-सा ब्रिटिश शासन ने पूरा किया था?

UPPCS (Prelims), 1994
A
रियासतों को हड़पने की नीति समाप्त कर दी जाएगी
B
देशी रजवाड़ों की यथास्थिति बनाए रखी जाएगी
C
भारतीय एवं यूरोपियन सभी प्रजा को समान व्यवहार मिलेगा
D
भारतीयों के सामाजिक एवं धार्मिक विश्वासों में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा
सही उत्तर: (a) रियासतों को हड़पने की नीति समाप्त कर दी जाएगी
विस्तृत व्याख्या

1857 के विद्रोह का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम महारानी विक्टोरिया की उद्घोषणा थी। यह उद्घोषणा 1 नवंबर, 1858 को इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) में हुए दरबार में लॉर्ड कैनिंग द्वारा उद्घोषित की गई। इसमें भारत में कंपनी के शासन को समाप्त कर भारत का शासन सीधे क्राउन के अधीन कर दिया गया। इस उद्घोषणा में भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार पर रोक, लोगों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप न करना, एकसमान कानूनी सुरक्षा सबको उपलब्ध कराना शामिल थे। भारतीय रजवाड़ों के प्रति विजय और विलय की नीति का परित्याग कर दिया गया और देशी राजाओं के अधिकारों, गरिमा और सम्मान करने की बात भी इस उद्घोषणा में की गई थी।