शासक राजवंश संगम, सालुव, तुलुव किससे संबंधित थे?
CG PCS (Prelims), 2023
शासक राजवंश संगम, सालुव, तुलुव किससे संबंधित थे?
संगम, सालुव और तुलुव राजवंश दक्षिण भारत के वैभवशाली विजयनगर साम्राज्य से संबंधित थे। विजयनगर पर कुल चार राजवंशों ने क्रमिक रूप से शासन किया—संगम वंश, सालुव वंश, तुलुव वंश तथा अरावीडु वंश।
| राजवंश | शासन काल | संस्थापक | प्रमुख शासक |
|---|---|---|---|
| संगम वंश | 1336–1485 ई. | हरिहर एवं बुक्का प्रथम | देवराय द्वितीय |
| सालुव वंश | 1485–1505 ई. | सालुव नरसिंह | इम्माडि नरसिंह |
| तुलुव वंश | 1505–1570 ई. | वीर नरसिंह | कृष्णदेव राय |
| अरावीडु वंश | 1570–1672 ई. | तिरुमल | वेंकट द्वितीय |