शिवाजी का छत्रपति के रूप में औपचारिक राज्याभिषेक कहां पर हुआ था?
UPPCS (Mains), 2016
शिवाजी का छत्रपति के रूप में औपचारिक राज्याभिषेक कहां पर हुआ था?
मराठा सम्राट शिवाजी का छत्रपति के रूप में औपचारिक एवं भव्य राज्याभिषेक 6 जून 1674 ई. को उनके राजधानी दुर्ग रायगढ़ में संपन्न हुआ था। इस ऐतिहासिक समारोह का मुख्य पौरोहित्य काशी से आमंत्रित प्रकांड मीमांसा विद्वान पंडित विश्वेश्वर भट्ट उर्फ गागाभट्ट ने किया था।