TestBaazi

सहमति की आयु अधिनियम, 1891 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. यह बंबई के एक पारसी सुधारक, बेहरामजी मालाबारी थे, जिन्होंने इस कानून की वकालत की थी।
2. इस अधिनियम को बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व वाली चरमपंथी शाखा ने समर्थन दिया था।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

UPPCS (Prelims), 2024
A
केवल 2
B
न तो 1 न ही 2
C
केवल 1
D
1 और 2 दोनों
सही उत्तर: (c) केवल 1
विस्तृत व्याख्या

19वीं सदी के महान पारसी समाज सुधारक बेहरामजी एम. मालाबारी थे। हालांकि इनका जन्म बड़ौदा (गुजरात) में हुआ था तथापि आगे चलकर बंबई इनकी कर्मभूमि बनी। इन्होंने महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए बाल विवाह के खिलाफ तथा विधवा विवाह के समर्थन में जन-जागरण का प्रयास किया था। 1891 ई. का सहमति की आयु अधिनियम (Age of consent Act) को पारित कराने में, इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाल गंगाधर तिलक ने इस अधिनियम का विरोध किया था।