सिखों के अंतिम गुरु कौन थे?
MP PCS (Prelims), 1994
सिखों के अंतिम गुरु कौन थे?
सिख धर्म के दसवें एवं अंतिम मानवीय (देहधारी) गुरु गुरु गोविंद सिंह (1666–1708 ई.; गुरुत्व काल 1675–1708 ई.) थे। उन्होंने अपने अंतिम समय में नांदेड़ में देहधारी गुरु परंपरा को समाप्त घोषित कर पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का शाश्वत एवं अनंत गुरु नियुक्त किया।