TestBaazi

सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-Iसूची-II
A. मोपला विद्रोह1. केरल
B. पाबना विद्रोह2. बिहार
C. एका आंदोलन3. बंगाल
D. बिरसा मुंडा विद्रोह4. अवध

कूट :

IAS (Prelims), 1997
A
A-1, B-3, C-4, D-2
B
A-2, B-3, C-4, D-1
C
A-1, B-2, C-3, D-4
D
A-3, B-4, C-1, D-2
सही उत्तर: (a) A-1, B-3, C-4, D-2
विस्तृत व्याख्या

वर्ष 1921 में मोपला विद्रोह मालाबार (केरल) में, पाबना विद्रोह 1873-1876 ई. तक पाबना (बंगाल) में, एका आंदोलन अवध में वर्ष 1921-22 में तथा बिरसा मुंडा विद्रोह बिहार (वर्तमान झारखंड राज्य) में 1899-1900 ई. में हुआ था।