TestBaazi

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I (विद्वान) सूची-II (संबंधित विषय / क्षेत्र)
A. विशाखदत्त (1) चिकित्सा
B. वराहमिहिर (2) नाटक
C. चरक (3) खगोल विज्ञान
D. ब्रह्मगुप्त (4) गणित
IAS (Prelims), 1996
A
A-(1), B-(3), C-(4), D-(2)
B
A-(2), B-(1), C-(3), D-(4)
C
A-(2), B-(3), C-(1), D-(4)
D
A-(3), B-(4), C-(1), D-(2)
सही उत्तर: (c) A-(2), B-(3), C-(1), D-(4)
विस्तृत व्याख्या

सूची-I और सूची-II का सही सुमेलन A-(2), B-(3), C-(1), D-(4) है। विशाखदत्त प्रसिद्ध नाटककार थे, वराहमिहिर मूर्धन्य खगोलविज्ञानी थे, चरक महान आयुर्वेदाचार्य/चिकित्सक थे तथा ब्रह्मगुप्त विश्वप्रसिद्ध गणितज्ञ थे।

सूची-I (विद्वान) सूची-II (संबंधित विषय)
विशाखदत्त नाटक (मुद्राराक्षस)
वराहमिहिर खगोल विज्ञान (पंचसिद्धांतिका)
चरक चिकित्सा (चरकसंहिता)
ब्रह्मगुप्त गणित (ब्रह्मस्फुटसिद्धांत)

महत्वपूर्ण तथ्य

  • ब्रह्मगुप्त: राजस्थान के भीनमाल के निवासी; इन्होंने शून्य के गणितीय नियमों का सर्वप्रथम निरूपण किया तथा न्यूटन से 1000 वर्ष पूर्व गुरुत्वाकर्षण के नियम का प्रतिपादन किया।
  • वराहमिहिर: गुप्तकालीन उज्जैन के ज्योतिषाचार्य, जिन्होंने 'बृहत्संहिता' और 'पंचसिद्धांतिका' की रचना की।