TestBaazi

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-I (विद्रोह)सूची-II (नेतृत्वकर्ता)
A. पाइका विद्रोह1. एडाचना कुंगन
B. बरेली विद्रोह2. राधाराम
C. मालाबार विद्रोह3. मुफ्ती मोहम्मद ऐवाज
D. सिलहट विद्रोह4. जगबंधु विद्याधर महापात्र

कूट :

UPPCS (Prelims), 2024
A
A-4, B-3, C-1, D-2
B
A-3, B-4, C-1, D-2
C
A-3, B-2, C-1, D-4
D
A-2, B-1, C-3, D-4
सही उत्तर: (a) A-4, B-3, C-1, D-2
विस्तृत व्याख्या

बक्शी जगबंधु 1817 ई. के पाइका विद्रोह के नायक थे, जो खोर्दा (वर्तमान ओडिशा राज्य में स्थित) में हुआ था। उनका जन्म पुरी के समीप रोरुंगा (Rorunga) में हुआ था और उनका वास्तविक नाम जगबंधु विद्याधर महापात्र भ्रमरबर रॉय था। 1816 ई. का बरेली विद्रोह नए पुलिस कर के विरोध में हुआ था, जिसका नेतृत्व धार्मिक नेता मुफ्ती मोहम्मद ऐवाज ने किया था। एडाचना कुंगन नायर वायनाड में केरल वर्मा पाजहस्सीराजा (Kerala Verma Pazhassi Raja) की नायर सेना के सैन्य कमांडर (1797-1805 ई.) थे, जिन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशी अत्याचार के विरुद्ध विद्रोह किया, जिसे मालाबार विद्रोह के नाम से जाना जाता है। 1786 ई. का सिलहट विद्रोह जिसे चारगोला विद्रोह तथा प्रतापगढ़ विद्रोह के नाम से जाना जाता है, ब्रिटिश शासन के विरुद्ध एक विद्रोह था जिसका नेतृत्व चारगोला के जमींदार राधाराम ने किया था।