सूची-I और सूची-II का सही सुमेलन A-(2), B-(4), C-(3), D-(1) है। भारवि ने महाकाव्य 'किरातार्जुनीयम्' लिखा, सम्राट हर्ष ने नाटक 'नागानंद' लिखा, कालिदास ने नाटक 'मालविकाग्निमित्रम्' लिखा तथा राजशेखर ने प्राकृत नाटक 'कर्पूरमंजरी' की रचना की।
| सूची-I (लेखक) | सूची-II (रचनाएं) |
| भारवि | किरातार्जुनीयम् |
| हर्ष | नागानंद |
| कालिदास | मालविकाग्निमित्रम् |
| राजशेखर | कर्पूरमंजरी |
महत्वपूर्ण तथ्य
- राजशेखर: गुर्जर-प्रतिहार नरेश महेंद्रपाल प्रथम और उनके पुत्र महीपाल के राजकवि व गुरु थे। इन्होंने 'काव्यमीमांसा', 'कर्पूरमंजरी', 'बालरामायण' और 'विद्धशालभंजिका' की रचना की।
- सम्राट हर्ष के तीन नाटक: प्रियदर्शिका, रत्नावली, तथा नागानंद। नागानंद नाटक में बौद्ध बोधिसत्व जीमूतवाहन द्वारा सर्पों की रक्षा हेतु आत्म-बलिदान की कथा है।