हड़प्पा पुरास्थलों एवं उनकी अवस्थिति वाले राज्यों का सही सुमेलन है: बालू हरियाणा में, मांडा जम्मू एवं कश्मीर में, पाडरी गुजरात में तथा हुलास उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है।
| हड़प्पा पुरास्थल | राज्य / संघ राज्य क्षेत्र |
| बालू | हरियाणा (कैथल) |
| मांडा | जम्मू एवं कश्मीर |
| पाडरी | गुजरात (भावनगर) |
| हुलास | उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) |
महत्वपूर्ण तथ्य
- बालू (हरियाणा): कैथल जिले में स्थित स्थल, जहाँ से लहसुन (Garlic) और तरबूज के प्राचीनतम बीज मिले हैं।
- पाडरी (गुजरात): भावनगर जिले में स्थित स्थल, जो तांबे की मछली पकड़ने वाली कटिया (Fish-hooks) और नमक उद्योग हेतु जाना जाता है।
- हुलास (उत्तर प्रदेश): सहारनपुर जिले में स्थित उत्तर-हड़प्पाकालीन स्थल।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- मांडा: जम्मू के अखनूर में स्थित सैंधव सभ्यता का उत्तरी सीमांत बिंदु।