उत्तर प्रदेश के प्राचीन जनपदों और उनकी राजधानियों का सही सुमेलन A-(4), B-(3), C-(1), D-(2) है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।
| प्राचीन जनपद | राजधानी |
| कुरु (A) | इंद्रप्रस्थ (4) |
| पांचाल (B) | अहिच्छत्र (3) |
| कोसल (C) | साकेत / श्रावस्ती (1) |
| वत्स (D) | कौशाम्बी (2) |
महत्वपूर्ण तथ्य
- कुरु – इंद्रप्रस्थ: आधुनिक दिल्ली, मेरठ तथा हरियाणा का थानेश्वर क्षेत्र कुरु जनपद के अंतर्गत था। इसकी राजधानी इंद्रप्रस्थ थी।
- पांचाल – अहिच्छत्र: गंगा नदी पांचाल को दो भागों में विभाजित करती थी। उत्तरी पांचाल की राजधानी अहिच्छत्र (रामनगर, बरेली) तथा दक्षिणी पांचाल की राजधानी काम्पिल्य (फर्रुखाबाद) थी।
- कोसल – साकेत: सरयू नदी कोसल को दो भागों में बांटती थी। उत्तरी कोसल की राजधानी श्रावस्ती तथा दक्षिणी कोसल की राजधानी साकेत (अयोध्या) व कुशावती थी।
- वत्स – कौशाम्बी: प्रयागराज के समीप यमुना तट पर स्थित समृद्ध व्यापारिक जनपद, जिसकी राजधानी कौशाम्बी थी। बुद्ध काल में यहाँ पौरव वंशी राजा उदयन का शासन था।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य
- उत्तर प्रदेश में 16 महाजनपदों में से कुल 8 महाजनपद स्थित थे: कुरु, पांचाल, काशी, कोसल, शूरसेन, चेदि, वत्स तथा मल्ल।