TestBaazi

'सत्यार्थ प्रकाश' की रचना की गई थी-

UP RO/ARO (Mains), 2013 UKPCS (Mains), 2006 BPSC (Prelims), 2005
A
राजा राममोहन राय द्वारा
B
महात्मा गांधी द्वारा
C
स्वामी विवेकानंद द्वारा
D
स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा
सही उत्तर: (d) स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा
विस्तृत व्याख्या

मूलशंकर (स्वामी दयानंद) का जन्म 1824 ई. में गुजरात की मोरबी रियासत (काठियावाड़ क्षेत्र) के टंकारा (Tankara) में एक ब्राह्मण कुल में हुआ था। उन्होंने 1860 ई. में मथुरा में स्वामी विरजानंद जी से वेदों के शुद्ध अर्थ तथा वैदिक धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा प्राप्त की। 1867 ई. में उन्होंने 'पाखंड खंडिनी पताका' लहराई। 1875 ई. में उन्होंने बंबई में आर्य समाज की स्थापना की। उनके विचार उनकी प्रसिद्ध पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश' में वर्णित हैं। उनकी अन्य रचनाओं में, ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका, अद्वैतमत खंडन, पंच महायज्ञ विधि, वेदविरुद्धमतखंडनम्, पाखंड-खंडन (अन्य नाम वैष्णव मत खण्डन, भागवत-खण्डनम्) आदि प्रमुख हैं।