सुदर्शन झील का निर्माण किसने किया?
UKPCS (Prelims), 2024
सुदर्शन झील का निर्माण किसने किया?
गुजरात के सौराष्ट्र (गिरनार) क्षेत्र में सुदर्शन झील का मूल निर्माण मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के आदेश पर उनके प्रांतीय राज्यपाल (राष्ट्रीय) पुष्यगुप्त वैश्य द्वारा जल-संरक्षण और सिंचाई के उद्देश्य से करवाया गया था।
| शासक | संबंधित वंश | प्रांतीय राज्यपाल / गवर्नर | झील से संबंधित कार्य |
|---|---|---|---|
| चंद्रगुप्त मौर्य | मौर्य वंश | पुष्यगुप्त वैश्य | झील का मूल निर्माण |
| अशोक | मौर्य वंश | तुषास्फ (यवनराज) | सिंचाई हेतु नहरें निकालीं |
| रुद्रदामन प्रथम | शक क्षत्रप | सुविशाख (पह्लव) | प्रथम जीर्णोद्धार (बिना कर) |
| स्कंदगुप्त | गुप्त वंश | चक्रपालित (पर्णदत्त पुत्र) | द्वितीय जीर्णोद्धार व मंदिर |