सुरक्षा के लिए मराठों के राजस्व के दावों को किस नाम से जाना जाता है?
UPPCS (Prelims), 2018
सुरक्षा के लिए मराठों के राजस्व के दावों को किस नाम से जाना जाता है?
मराठा प्रशासन में गैर-मराठा पड़ोसी राज्यों (जिन्हें मुगलई क्षेत्र कहा जाता था) को बाहरी आक्रमण एवं स्वयं मराठों के सैन्य धावों/लूटपाट से सुरक्षा प्रदान करने के बदले वसूले जाने वाले राजस्व दावे को चौथ (Chauth) के नाम से जाना जाता था। यह संबंधित क्षेत्र के कुल भू-राजस्व का एक चौथाई अर्थात 25% (1/4 भाग) होता था।