TestBaazi

'तेभागा आंदोलन' 1946 ई. में बंगाल में आरंभ हुआ-

BPSC (Prelims), (Re-Exam), 2020
A
मुस्लिम लीग के नेतृत्व में
B
किसान सभा के नेतृत्व में
C
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में
D
श्रमिक संघ के नेतृत्व में
E
उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर: (b) किसान सभा के नेतृत्व में
विस्तृत व्याख्या

तेभागा आंदोलन (1946-47 ई.) बंगाल का प्रसिद्ध किसान आंदोलन था। इस आंदोलन में बंटाईदार किसानों (बर्गादार) मांग थी कि उपज का 2/3 हिस्सा वास्तविक जोतने वालों के पास रहे और 1/3 हिस्सा भूमिधर/जमींदार को लगान/किराए के रूप में मिले तथा साथ ही जमींदार को बंटाईदार किसानों से किसी प्रकार की अवैध वसूली से रोका जाय। बंगीय प्रादेशिक किसान सभा (बीपीकेएस) के नेतृत्व में लड़ा गया यह आंदोलन जोतदारों के विरुद्ध बंटाईदारों का आंदोलन था।