टोडरमल संबंधित थे—
UPPCS (Mains), 2012
टोडरमल संबंधित थे—
मुगल सम्राट अकबर के प्रमुख नवरत्न एवं ‘दीवान-ए-अशरफ’ राजा टोडरमल मुख्यतः मालगुजारी (भू-राजस्व) सुधारों से संबंधित थे। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले (लहरपुर) के एक खत्री परिवार में जन्मे टोडरमल ने अपने जीवन के प्रारंभ में शेरशाह सूरी के अधीन राजस्व प्रशासन का अनुभव प्राप्त किया और बाद में अकबर की सेवा में आकर मुजफ्फर खां तुरबती व ख्वाजा शाह मंसूर के सहयोग से प्रसिद्ध ‘दहसाला मालगुजारी व्यवस्था’ (1580 ई.) निर्मित की।