TestBaazi

उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में 'नव-हिंदूवाद' (Neo-Hinduism) के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि थे-

BPSC (Prelims), 1996
A
रामकृष्ण परमहंस
B
स्वामी विवेकानंद
C
बंकिमचंद्र चटर्जी
D
राजा राममोहन राय
सही उत्तर: (b) स्वामी विवेकानंद
विस्तृत व्याख्या

रामकृष्ण परमहंस की शिक्षाओं की व्याख्या को साकार करने का श्रेय स्वामी विवेकानंद (1863-1902 ई.) को है। उन्होंने इस शिक्षा का साधारण भाषा में वर्णन किया। स्वामी विवेकानंद इस नवीन हिंदू धर्म (Neo-Hinduism) के प्रचारक के रूप में उभरे। 1893 ई. में वे शिकागो गए जहां उन्होंने 'पार्लियामेंट ऑफ द वर्ल्ड रिलीजन्स' (विश्व धर्म संसद) में अपना सुप्रसिद्ध भाषण दिया। इस भाषण से उन्होंने पश्चिमी संसार के सामने भारत की संस्कृति की महत्ता को प्रभावकारी तरीके से प्रस्तुत किया। उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में स्वामी विवेकानंद नव-हिंदूवाद के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि थे।