TestBaazi

उसका 'प्रधान संबल' (Principal Forte) था सामाजिक और धार्मिक सुधार, उसने सामाजिक बुराइयों के निराकरण के लिए विधान निर्माण का सहारा लिया और बाल विवाह, पर्दा प्रथा... के उन्मूलन के लिए अविराम परिश्रम किया, सामाजिक समस्याओं पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करने हेतु उसने भारतीय राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन का उद्घाटन किया जिसके अधिवेशन बहुत वर्षों तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ-साथ होते रहे, इस उद्धरण में संकेतित व्यक्ति हैं-

IAS (Prelims), 1996
A
ईश्वरचंद्र विद्यासागर
B
बहरामजी मेरवानजी मालाबारी
C
महादेव गोविंद रानाडे
D
बी.आर. अम्बेडकर
सही उत्तर: (c) महादेव गोविंद रानाडे
विस्तृत व्याख्या

'भारतीय राष्ट्रीय सामाजिक सम्मेलन' की स्थापना 1887 ई. में एम.जी. रानाडे एवं रघुनाथ राव द्वारा की गई थी। इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य बहु विवाह, बाल विवाह एवं कुलीनवाद जैसी कुप्रथाओं का समापन करना था। इस सम्मेलन का अधिवेशन कई वर्षों तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ-साथ होता रहा।