वाराणसी को निम्नलिखित में से किसने अपनी द्वितीय राजधानी बनाया था ?
UPPSC GIC, 2007
वाराणसी को निम्नलिखित में से किसने अपनी द्वितीय राजधानी बनाया था ?
छठी शताब्दी ई.पू. में वाराणसी स्वतंत्र काशी महाजनपद की राजधानी थी। हर्यंक वंशी शासक बिंबिसार को कोसल नरेश प्रसेनजित से विवाह संबंध के कारण काशी दहेज में मिला था। बाद में अजातशत्रु के समय प्रसेनजित ने अपनी पुत्री वाजिरा का विवाह अजातशत्रु से कर काशी पर उसका पूर्ण अधिकार स्वीकार कर लिया। कालांतर में मगध नरेश शिशुनाग ने जब अवंति विजय के उपरांत वैशाली को मगध की दूसरी राजधानी बनाया, तब उसने अपने पुत्र को वाराणसी का उप-राजा (वायसराय) नियुक्त कर वहां प्रशासनिक केंद्र स्थापित किया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मूल्यांकन में इस प्रश्न का उत्तर (d) शिशुनाग माना था, यद्यपि प्रश्न में 'द्वितीय राजधानी' के स्पष्ट ऐतिहासिक प्रमाण पर मतभेद के कारण इसे तारांकित (*) भी माना जाता है।