TestBaazi

वेदों के पुनरुत्थान का श्रेय किसे है?

UPPCS (Prelims), 1995
A
रामकृष्ण परमहंस
B
रामानुज
C
स्वामी दयानंद सरस्वती
D
स्वामी विवेकानंद
सही उत्तर: (c) स्वामी दयानंद सरस्वती
विस्तृत व्याख्या

आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती शुद्ध वैदिक परंपरा में विश्वास करते थे। उन्होंने पुनः 'वेदों की ओर लौटो' का नारा दिया। स्वामी दयानंद ने वेदों को सर्वोच्च माना और मूर्ति पूजा, बहुदेववाद, कर्मकांड तथा वेद-विरुद्ध मानी गई बाद की परंपराओं/मतों की आलोचना की। 1867 ई. में उन्होंने हरिद्वार में झूठे धर्मों का खंडन करने के लिए 'पाखंड खंडिनी पताका' लहराई। स्वामी दयानंद सरस्वती वेदों को 'भारत के आधार स्तंभ' के रूप में देखते थे। उनका विश्वास था कि हिंदू धर्म और वेद जिस पर भारत का पुरातन समाज टिका था, शाश्वत, अपरिवर्तनीय, धर्मातीत तथा दैवीय हैं। इसलिए उन्होंने 'वेदों की ओर लौटो' तथा 'वेद ही समस्त ज्ञान के स्रोत हैं' का नारा दिया। स्वामी दयानंद को उनके धार्मिक सुधार प्रयासों के कारण 'भारत का मार्टिन लूथर' कहा जाता है।