वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस लिए की थी?
IAS (Prelims), 2020
वेलेजली ने कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस लिए की थी?
कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कंपनी के तत्कालीन गवर्नर जनरल वेलेजली द्वारा 1800 ई. में फोर्ट विलियम की स्थापना की गई थी। ध्यातव्य है कि फोर्ट विलियम कॉलेज के गठन से संबंधित कानूनी/प्रशासनिक विनियम 10 जुलाई, 1800 को स्वीकृत हुआ, जबकि कॉलेज की औपचारिक स्थापना 4 मई, 1800 को की गई थी। इस कॉलेज की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ब्रिटिश सिविल सेवकों को भारत में प्रशासन हेतु फारसी और हिंदुस्तानी भाषा की शिक्षा देना था।