वेलु थम्पी ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया था-
UPPCS (Mains), 2002
वेलु थम्पी ने अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन का नेतृत्व किया था-
त्रावणकोर (केरल) के राजा को ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1805 ई.में सहायक संधि करने पर विवश किया, जिससे त्रावणकोर की राजनीतिक स्वतंत्रता का ह्रास हुआ तथा एक बड़ी धनराशि अपने राज्य में अंग्रेजी सेना के रख-रखाव के लिए देने पर विवश होना पड़ा। राज्य पर पड़ते आर्थिक बोझ और ब्रिटिश रेजिडेंट द्वारा राज्य के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप के विरुद्ध त्रावणकोर के दीवान वेलुथम्पी ने अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। वेलुथम्पी के इस विद्रोह को यद्यपि कोचीन राज्य का समर्थन मिला, किंतु अंग्रेजों द्वारा इस विद्रोह को 1809 ई. में दबा दिया गया।