वह कौन सेनानायक था, जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में शिवाजी को दबाने के लिए भेजा था?
UPPCS (Prelims), 1999
वह कौन सेनानायक था, जिसे बीजापुर के सुल्तान ने 1659 ई. में शिवाजी को दबाने के लिए भेजा था?
बीजापुर के सुल्तान अली आदिलशाह द्वितीय ने नवंबर 1659 ई. में अपने सबसे अनुभवी, बलशाली और क्रूर सेनानायक अफजल खां (मूल नाम—अब्दुल्ला भटारी) को शिवाजी को जीवित या मृत पकड़कर मराठा शक्ति को कुचलने के लिए भेजा था। किंतु अत्यंत सतर्क और कूटनीतिज्ञ शिवाजी ने प्रतापगढ़ के पास हुई भेंट में अफजल खां का वध कर दिया।