TestBaazi

'वंदे मातरम्' गीत किसने लिखा है?

UK UDA/LDA (Mains), 2007 CG PCS (Prelims), 2005
A
रवींद्रनाथ टैगोर
B
रामधारी सिंह 'दिनकर'
C
सरोजिनी नायडू
D
बंकिमचंद्र चटर्जी
सही उत्तर: (d) बंकिमचंद्र चटर्जी
विस्तृत व्याख्या

'वंदे मातरम्' गीत बंकिमचंद्र चटर्जी की प्रसिद्ध कृति 'आनंदमठ' से लिया गया है। इस उपन्यास का कथानक संन्यासी विद्रोह पर आधारित है। 1896 ई. में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में इसे पहली बार रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा गाया गया था। नोट- बंकिम चंद्र चटर्जी ने 'वंदे मातरम्' गीत की रचना प्रारंभ में स्वतंत्र रूप से की थी, जो पहली बार साहित्यिक पत्रिका 'बंगदर्शन' में 7 नवंबर, 1875 को प्रकाशित हुई थी। बाद में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने इसे अपने उपन्यास 'आनंद मठ' में शामिल किया, जो 1882 ई. में प्रकाशित हुई। वंदे मातरम् गीत को संगीतबद्ध करने का काम रवींद्रनाथ टैगोर ने किया था तथा 24 जनवरी, 1950 को भारत की संविधान सभा द्वारा इसे आधिकारिक रूप से 'राष्ट्रीय गीत' के रूप में अपनाया गया था।