वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इसे लॉर्ड लिटन द्वारा अधिनियमित किया गया था।
2. इसे 'गैगिंग अधिनियम' के रूप में जाना जाने लगा।
3. इस अधिनियम को लॉर्ड रिपन ने निरस्त कर दिया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
BPSC (Prelims), 2023
सही उत्तर:
(d)
1, 2 और 3
विस्तृत व्याख्या
वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट, 1878 ई. में लॉर्ड लिटन के कार्यकाल (1876-1880 ई.) में पारित हुआ था। इस अधिनियम को 'गैगिंग अधिनियम' (मुंह बंद करने वाला अधिनियम) कहा गया। इस अधिनियम (Act) के तहत 'सोम प्रकाश', 'भारत मिहिर', 'ढाका प्रकाश', 'सहचर' इत्यादि समाचार-पत्रों के विरुद्ध मामले दर्ज किए गए। लॉर्ड रिपन ने 1882 ई. में वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट, अथवा देशी भाषा प्रेस अधिनियम, 1878 को निरस्त कर दिया तथा देशी भाषाओं के समाचार-पत्रों और अंग्रेजी भाषा के समाचार-पत्रों के मध्य समानता को लागू किया।