TestBaazi

वुड डिस्पैच के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
1. सहायता अनुदान व्यवस्था (ग्रांट्स-इन-एड) शुरू की गई।
2. विश्वविद्यालयों की स्थापना की सिफारिश की गई।
3. शिक्षा के सभी स्तरों पर शिक्षण माध्यम के रूप में अंग्रेजी की सिफारिश की गई।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
कूट :

IAS (Prelims), 2018
A
केवल 1 और 2
B
केवल 2 और 3
C
केवल 1 और 3
D
1, 2 और 3
सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2
विस्तृत व्याख्या

1854 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी के लंदन स्थित 'कोर्ट ऑफ डायरेक्टर्स' ने भारतीय गवर्नर जनरल को शिक्षा के विषय में एक नोट भेजा। इसके प्रत्युत्तर कंपनी के 'बोर्ड ऑफ कंट्रोल' (नियंत्रक मंडल) के अध्यक्ष चार्ल्स वुड द्वारा जुलाई, 1854 को एक नीतिपत्र जारी किया गया, जिसे 'वुड्स डिस्पैच' या 'वुड का नीतिपत्र या घोषण पत्र' कहा जाता है। इस घोषणा-पत्र को 'भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा' भी कहा जाता है। प्रस्ताव में सरकार ने पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार को अपना उद्देश्य बनाया। उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया; परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास को भी महत्व दिया गया। इस घोषणा-पत्र के अनुसार, 'लंदन विश्वविद्यालय' के आधार पर कलकत्ता, बंबई एवं मद्रास प्रेसीडेंसी में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना की व्यवस्था की बात की गई। इसमें इस बात पर बल दिया गया कि सरकारी शिक्षण संस्थानों में दी जाने वाली शिक्षा धर्मनिरपेक्ष हो। शिक्षा के क्षेत्र में निजी प्रयत्नों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान सहायता (Grant-in-aid) की पद्धति चलाने की सिफारिश भी इसमें की गई।